600 ग्राम व 400 ग्राम (कुल 01 किलोग्राम) ( कीमत लगभग ₹10 लाख) नाजायज चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read
600 ग्राम व 400 ग्राम (कुल 01 किलोग्राम) ( कीमत लगभग ₹10 लाख) नाजायज चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार–
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री अरविन्द कुमार मौर्य के निर्देशानुसार जनपद मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री केशव चन्द गोस्वामी व क्षेत्राधिकारी भिनग श्री अतुल कुमार चौबे के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक श्री हर्षवर्धन सिंह व पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को सुजान डीह जंगल के पास से 600 ग्राम व 400 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया गयाl बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गण के विरुद्ध मु0अ0सं0 237,238/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया
बरामद माल-
600 ग्राम व 400 ग्राम नाजायज चरस
गिरफ्तारी का स्थान-
सुजान डीह जंगल के पास थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1. मेराज अहमद पुत्र समीर निवासी बदला चौराहा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती ( 600 ग्राम चरस )
2. कासिम पुत्र रहीस निवासी बहोरवा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती (400 ग्राम चरस)
गिरफ्तारी टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री हर्षवर्धन सिंह थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
2. उपनिरीक्षक श्री उमेश कुमार सिंह थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
3. हेड कांस्टेबल शिवनाथ साहनी थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
4. कांस्टेबल चंद्रेश कुमार थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती