स्वर्गीय जयंती तिवारी के प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं योग और आयुर्वेद का स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजन
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन जिला रिपोर्टर देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे आरोग्य भारती और स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग के तत्वाधान में स्वर्गीय जयंती तिवारी के प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं योग और आयुर्वेद का स्वास्थ्य शिविर ग्राम जमुआ पोस्ट डुमवलिया सलेमपुर मैं संपन्न हुआ।। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमान डॉ आलोक कुमार पांडे ने कहा कि आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य सुविधा के मामले में भारत का नाम अग्रणी है।। यहां पर माइक्रो इंटीरियर से लेकर सहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा बहुत ही अच्छी है।। हर जगह पर चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहते हैं और समय-समय पर गांव में दूरदराज के क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है।। जिससे आम जनमानस को सुलभ चिकित्सा व्यवस्था मिलती है।। आरोग्य भारती द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है जो काफी सराहनीय कार्य है ।और यहां पर निरोग कैसे रहें इस पर चिंतन करते हुए योग और आयुर्वेद के विशेषज्ञ अपना सुझाव दे रहे हैं।। शिविर को संबोधित करते हुए आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि आज पूरा विश्व योग आयुर्वेद के प्रति जागरूक हुआ है।। और लोगों में आयुर्वेद योग के प्रति जागरूकता आई है और लोग तेजी से योगा औऱ आयुर्वेद की तरफ रुख कर रहे है ।। योग प्रशिक्षक वेद प्रकाश दुबे और ममता तिवारी द्वारा निरोग रहने के लिए योग सिखाया गया।। इस दौरान करीब महिला और पुरुष मिलाकर ढाई सौ लोगों का निशुल्क इलाज तथा रक्त जांच कर व नेत्र जांच कर निशुल्क दवा वितरित की गई।। कार्यक्रम के आयोजक श्रीमान स्वामीनाथ तिवारी जी द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया जाए।। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉक्टर त्रिपुराएक विश्वकर्मा डॉ केडी अंसारी, सुनील कुमार, मिर्जा जावेद, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मरहवा के डॉक्टर योगेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार, अनिल कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ जितेंद्र मणि त्रिपाठी, अभय नंदन तिवारी, कैप्टन राजीव तिवारी, श्रीमान अनिल तिवारी, संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, जितेश तिवारी, रितेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, सौरभ तिवारी, गौरव तिवारी आदि उपस्थित रहे।।