गैगेस्टर एक्ट मे वांक्षित 25000/ रूपये का इनामिया बदमाश गिरफ्तार
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन जिला रिपोर्टर देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के गौरी बाजार, पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के
क्रम में आज दिनांक-12.05.2022 को थानाध्यक्ष गौरीबाजार विपिन मलिक मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर कस्बा गौरीबाजार पश्चिमी रेलवे ढाले के पास से अभियुक्त अमरजीत यादव पुत्र मोती यादव सा0 शिवपुर पड़रही भर टोला थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया, को गिरफ्तार किया।
उक्त अभियुक्त थाना रूद्रपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2022 धारा-धारा-3(1) गैंगेस्टर ऐक्ट में जनवरी 2022 से वांछित चल रहा था । जो थाना रूद्रपुर का 25000रू0 इनामी अभियुक्त था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01.अमरजीत यादव पुत्र मोती यादव सा0 शिवपुर पड़रही
भर टोला थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण
01.थानाध्यक्ष विपिन मलिक थाना गौरीबाजार देवरिया
02.उ0नि0 महेन्द्र मोहन मिश्रा थाना गौरीबाजार
देवरिया
03.का0 मनोज कुमार यादव थाना गौरीबाजार देवरिया
04.का0 दिलीप सिंह थाना गौरीबाजार देवरिया
05.का0 रविप्रताप सिंह थाना गौरीबाजार देवरिया
06.का0 गिरजेश यादव थाना गौरीबाजार देवरिया
07.म0का0 प्रियंका चौधरी थाना गौरीबाजार देवरिया
08.म0का0 सरिता यादव थाना गौरीबाजार देवरिया