अखिलेश यादव ने पिछडो को छला-डा. संजय
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन जिला रिपोर्टर देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे गोरखपुर से बलिया एक कार्यक्रम में सड़क मार्ग से जाते समय उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवरिया में सुभाष चौक पर फूल-माला पहना,बुके दे जोरदार स्वागत किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री डा. निषाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तत्पश्चात उन्होंने कहा कि हम सब सभी एक ऐसी पार्टी से जुड़े है जो एक साधारण चायवाले को पीएम बना सकती है, जो पार्टी निषाद के बेटे को कैबिनेट मंत्री,सांसद,विधायक बना सकती है वो पार्टी देश और प्रदेश के गरीबों के हित के लिये,भले के लिये कुछ भी कर सकती है।भाजपा की मोदी और योगी सरकार देश – प्रदेश को आगे ले जा रही है।आज भारत का प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व मे मान बढ़ा है तो योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास का नया इतिहास लिख रहा है।पिछड़े वर्ग के लोगो खासकर निषाद समुदाय का हित भाजपा की सरकार में सुरक्षित है।उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में समाज के सभी वर्ग सुरक्षित है।आज प्रदेश में दंगे नही होते।भाजपा की सरकार में माफिया,अपराधी जेल में है या प्रदेश छोड़कर भाग चुके है।अगर किसी ने कही कोई दंगा,साजिश या प्रदेश की शांति को भंग करने का काम किया तो उसके संपत्ति पर बुलडोजर चलवाया जा रहा है।भाजपा की सरकार में आज गरीबों का कोई उत्पीड़न नही होता वही सपा की सरकार में सबसे ज्यादे निम्न और पिछड़े वर्ग के लोगो पर अत्याचार होता था,उनका शोषण किया जाता था।अखिलेश यादव पिछडो के हितैसी होने का ढोंग करते है जबकि सच्चाई है कि वे कभी पिछड़ों खासकर निषादों का कभी भला नही किये।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गांव,गरीब,किसान,नौजवान,महिला,मजदूर,बेरोजगार सभी के उत्थान के लिये काम कर रही है।
स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से धनुषधारी मणि त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय,नवीन सिंह,सतेन्द्र मणि त्रिपाठी,दिवाकर यादव,पवन मिश्रा,राजेश कुशवाहा,नसीम मंसूरी,रितेश शर्मा,एजाज अहमद,ग़ोविन्द चौरसिया,आकाश मिश्रा,असलम खान,शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल शास्त्री,मारकंडेय गिरी,राजू भारती, अजय वर्मा आदि रहे।