नेहरू युवा केन्द्र देवरिया के तत्वाधान में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन जिला रिपोर्टर देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे नेहरू युवा केन्द्र देवरिया के तत्वाधान में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के निमित्त एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनाक़ 05 मई 2022 को नेहरू युवा केन्द्र देवरिया कार्यालय पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्णिमा चौधरी के द्वारा युवाओं के आदर्श व प्रेणास्रोत स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिसमे साइबर सेल के हेड कांस्टेबल शिव मंगल यादव द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नेहरू युवा केन्द्र को यह उत्तरदायित्व दिया गया है कि युवाओं के बीच जा करके साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करके आमजनमानस को जागरूक किया जाय।
यह कार्यक्रम देवरिया के विभिन्न ग्राम पंचायतों के युवा मंडलो के सदस्यो के सहयोग से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको एवं पुलिस थानों के साइबर क्राइम सेल के कुशल समन्वय द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को आयोजित होगा।
साइबर सेल द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको को सभी विकास खण्डों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया।
साइबर सेल के हेड कांस्टेबल शिवमंगल यादव ने बताया कि अगर किसी भी प्रकार की ऑनलाइन पेमेंट किसी अवांछनीय पेमेंट अकाउंट में प्रेषित किया जाता है तो तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाए। अपने निजी जानकारी किसी अन्य को साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की लिंक जो संदेहास्पद व फर्जी हैं उस पर निजी जानकारी नहीं भरना चाहिए।
कांस्टेबल पूर्णिमा चौधरी ने फेसबुक,इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के इस्तेमाल को सावधानी पूर्वक करने का निर्देश दिया व मजबूत पासवर्ड कैसे बनाया जाए इसके बारे में प्रशिक्षण दिया।
साइबर सेल के आरक्षी प्रियंका मिश्रा व विजय राय ने भी साइबर सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार पूर्वक से बताया।
इस दौरान ए.पी.ए. नमिता ने साइबर सेल का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया और नेहरू युवा केन्द्र साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम को तेज करते हुए साइबर सेल की पूरी मदद करेगा।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शुभम त्रिपाठी के द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर सभी विकास खण्डों में कार्यरत नागेंद्र यादव, मोनी विश्वकर्मा,लक्ष्मी मिश्रा, कंचन, देवव्रत पाण्डेय, राहुल,अमिता,दीपक राव,अतुल मिश्रा, ब्यूटी उपाध्याय, शाहजहा खातून,मनोरमा, अंकित, सुनीता अवनीश आदि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको की उपस्थिति रही।