देश के विकास में अहम भूमिका निभाते है श्रमिक- पवन मिश्र
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
श्रमिको के योगदान से आगे बढ़ता है राष्ट्र- अम्बिकेश
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में रिक्शा चालको को अंगवस्त्र और खाद्य पैकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि देश के विकास में श्रमिक भाइयो की अहम भूमिका है, विपरीत परिस्थितयो में भी श्रमिको ने देश का साथ दिया है और भाजपा सरकार भी देश के श्रमिकों के विकास के लिये श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है।श्रम शक्ति राष्ट्र की उन्नति का आधार है।आत्मनिर्भर व समृद्ध भारत के निर्माण में अहर्निश जुटे रहने वाले सभी श्रमिक भाई-बहनों की कर्मशीलता व परिश्रम को नमन करता हूँ। मोदी सरकार श्रमिकों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान हेतु निरंतर कटिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि अपने अथक परिश्रम से भारत की तरक्की का इतिहास लिखने वाले और राष्ट्र निर्माण में जुटे देश के सभी श्रमिको की कर्मठता और मेहनत ही राष्ट्र की समृद्धि का आधार है।
जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पांडेय ने कहा कि श्रम शक्ति राष्ट्र की उन्नति का आधार है, आत्मनिर्भर व समृद्ध भारत के निर्माण में श्रमिक अहम भूमिका निभाते है और श्रमिको के योगदान से देश निरन्तर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है।अपनी क्षमताओं से राष्ट्र के नव निर्माण एवं प्रगति में अहम भूमिका निभाने वाले सभी श्रमिक भाई-बहनों को अन्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।श्रमिको के परिश्रम, समर्पण एवं त्याग से सशक्त, प्रगतिशील एवं विकसित भारत का स्वप्न साकार हो रहा है।
कार्यक्रम में खोराराम निवासी रिक्शा चालक गामा, इंदुपुर निवासी श्यामबिहारी साधु, तमकुही निवासी त्रिलोकी प्रसाद को अंगवस्त्र और खाद्य पैकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के रितेश शर्मा, नसीम मंसूरी, शिवराज मणि सिंह, विनोद सिंह, उमेश सिंह उपस्थित रहे।