पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक देवरिया सहित घटना के अनावरण व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को किया गया सम्मानित
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक देवरिया सहित घटना के अनावरण व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को किया गया सम्मानित l
वादी अजय कुमार त्रिपाठी पुत्र वशिष्ट त्रिपाठी निवासी-बरारी थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया के घर में अज्ञात चोरों द्वारा छत के रास्ते घर में घुस कर लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक के जेवरात व नगद रूपये चोरी कर लिया गया था, जिसके संबन्ध में थाना
गौरीबाजार पर वादी अजय कुमार उपरोक्त की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-104/2022 धारा-380,457 भादंसं का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा
अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर व तत्कालीन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पर्यवेक्षण में एसओजी देवरिया व स्थानीय थाने की पुलिस को घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे। एसओजी देवरिया व थाना गौरी बाजार पुलिस द्वारा दिनांक 18.04.2022 को उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के पास से चोरी के जेवरात कीमत तथा चोरी के जेवरात बेचकर 01 करोड़ 73 हजार 639 रूपये बरामद किया गया। जिसपर वादी द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक देवरिया एवं पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर व तत्कालीन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पर्यवेक्षण में एसओजी देवरिया व थाना गौरीबाजार
पुलिस द्वारा घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ साथ शत प्रतिशत बरामदगी किये जाने के उपलक्ष्य में वादी अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा दिनांक 30.04.2022 को अपने निवास स्थान बरारी में पुलिस टीम के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया एवं पुलिस टीम को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट किया गया।