माइक्रो डोनेशन में साथ दे लोगो ने भाजपा से स्थापित किया जुड़ाव-अंतर्यामी
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा 42वें स्थापना दिवस 6 अप्रैल पर माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान शुरू किया,जिसके आज अंतिम दिन 30 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों में लोगो से पार्टी कोष में 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक डोनेट करवाया।इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ नगर पालिका रोड़ पर दुकानदारों से पार्टी कोष में नमो ऐप के माध्यम से पार्टी कोष में डोनेट कराया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओ द्वारा 6 अप्रैल से ही पार्टी कोष में पूर्णतः डिजिटली डोनेशन कराया जा रहा है,जिसका आज अंतिम दिन है।अभी तक मिली सूचना के अनुसार जनपद में 19658 लोगों से कार्यकर्ताओ ने पार्टी कोष में डिजिटल माध्यम से 5 रुपया या 50 रुपया या100 रुपया या 500 रुपया या 1000 रुपया डोनेट कराया है।पार्टी द्वारा चलाये गये इस माइक्रो डोनेशन का अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
समाज के विभिन्न वर्गों के लोगो ने लिया भाजपा के इस अभियान में हिस्सा
भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जहां हजारों नए लोगों ने भाजपा को अपना सूक्ष्म योगदान देकर पार्टी से अपना जुड़ाव स्थापित किया वही कार्यकर्ताओ को भी नये लोगो से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान जिलामंत्री भाजपा निर्मला गौतम,मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,कार्यालय प्रभारी मारकंडेय गिरी,सोशल मीडिया संयोजक तेजबहादुर पाल,किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजन सोनकर,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला सह संयोजक मधु जायसवाल,विधानसभा देवरिया सोशल मीडिया संयोजक शुभम मणि त्रिपाठी आदि रहे।
वही माइक्रो डोनेशन अभियान के संयोजक भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि अभी तक पूरे जनपद से 19658 लोगों के द्वारा इस अभियान के तहत पार्टी कोष में माइक्रो डोनेशन करने की जानकारी आ चुकी है।आज कितने लोगों ने पार्टी कोष में डोनेशन किया है इसकी जानकारी कल तक जिला कार्यालय पर आ जायेगी,हमको लगता है डोनेशन करने वालो की संख्या लगभग 25 हजार तक हो सकती है।पूरे जनपद में पार्टी के इस अभियान में कार्यकर्ताओ और लोगो ने उत्साह से भाग लिया है।