मजबूत संगठन के पीछे हमारी कार्यपद्धति की अहम भूमिका-अनूप
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारती जनता पार्टी देवरिया जिले के तीन दिवसीय प्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन के पहले यानी छठवें सत्र में “संगठन संरचना में हमारी भूमिका” विषय पर प्रशिक्षण ले रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि तीन बातों पर संगठन की मजबुती निर्भर करती है पहला संवाद, दूसरा सम्पर्क और तीसरा प्रवास। कहा कि किसी भी योजना को बनाने के लिए कार्य पद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारा संगठन दुनिया का सबसे मजबूत संगठन है इसके पीछे भी हमारी कार्यपद्धति की सबसे अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में कार्य करते समय मूल तत्व को समझना आवश्यक है। किसी भी कार्य की सफलता 4 चीजों पर निर्भर करती है,योजना बनाना, उसको जमीन पर उतारना, मानिटरिंग करना एवं उसकी समीक्षा करना। संगठन में कार्य करते समय एकता का भाव (टीम स्प्रिट) होनी चाहिए। एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि निर्णय प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिसमें कोई दोष न हो। किसी भी निर्णय के पहले आपस में पर्याप्त चर्चा होनी चाहिए।संगठन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कार्यकर्ता का निर्माण करना होता है।कार्यकर्ता के निर्माण के लिये सबसे अच्छा तरीका है अपरिचित को परिचित बनाना, परिचित को मित्र बनाना,मित्र को कार्यकर्ता बनाना,कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाना और पदाधिकारी को नेता बनाना।इस प्रक्रिया से अगर हम गुजरते हुये काम करेंगे तो हमारा संगठन भी मजबूत रहेग और कार्यकर्ता संगठनकर्ता के साथ-साथ नेता भी बन सकेगा।
वही सातवें सत्र पिछले छः वर्षों में अन्त्योदयी पहल पर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने विस्तार से बताया तो आठवें सत्र आत्मनिर्भर भारत पर पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह ने प्रकाश डाला।नवें सत्र भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य पर पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य रामजियावन मौर्य ने विस्तार से बताया।दसवें सत्र मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग पर प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने ,ग्यारहवें सत्र सोशल मीडिया की समझ पर प्रदेश संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ सीए ओपी मिश्रा ने और दूसरे दिन के अंतिम सत्र व्यक्तित्व विकास पर डा. अजय मणि त्रिपाठी ने विस्तार से बताया।
इस दौरान जिलापंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह,छठठेलाल निगम,संतोष त्रिगुणायक,अरुण सिंह,गंगा कुशवाहा,राजेश मिश्रा,हेमन्त मिश्रा, रामदास मिश्रा, नवीन सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,संजय राव,सज्जन मणि त्रिपाठी,राजकुमार शाही,संजय सिंह,अजय शाही,श्रीनिवास मणि,प्रमोद शाही,रमेश सिंह,रविन्द्र किशोर कौशल,राजेन्द्र मल्ल,त्रिपुनायक विश्वकर्मा,महेश मणि, रामाज्ञा चौहान,शिवकुमार राजभर,निर्मला गौतम,अभिषेक जायसवाल,विश्वविजय निषाद,भारती शर्मा,पूनम शर्मा,सीमा जायसवाल,मधु जायसवाल,तेजबहादुर पाल,शुभम मणि त्रिपाठी,सतेन्द्र मणि त्रिपाठी, प्रेम अग्रवाल,अमित मोदनवाल,सुधांशू रंजन मिश्रा, मोहन उपाध्याय,अजय दूबे, डॉ. राधेश्याम शुक्ला,अर्चना पाण्डेय,मारकंडेय गिरी,संजय चौरसिया,नीरज शाही,पवन गुप्ता,राजू गोंड़,रवि पाल,शमसुद्दीन अहमद,एजाज अहमद,साजिद अली,नसीम मंसूरी,राहुल कुमार,ग़ोविन्द चौरसिया,राजेश कुशवाहा,अमित मिश्रा,सुनील निषाद,अमित रजक,ऋषि कपूर,संजय तिवारी,सुबोध जायसवाल,अशोक तिवारी,अभिषेक राय, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह आदि रहे।