बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ाे मे जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किया
1 min read
रिपोर्टर – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के पहले दिन आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किया ।इस दौरान सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ,भाजपा जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल के महिला वार्ड ,सर्जिकल वार्ड, मेल वार्ड में मरीजों के बीच फल वितरित किया। इस दौरान सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता की राजनीति नही करती। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा अंत्योदय पर आधारित है। हम समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा और चिंता करते हैं।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा जन सेवा में लगे रहते हैं। हमारा लक्ष्य केवल सरकार बनाना नहीं है ,जनता का भला कैसे हो इस लक्ष्य को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता पूरे साल 24 घंटे काम करते रहते हैं। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन की सेवा में अपने जीवन को खपाता है ।हमारा उद्देश्य केवल शासन करने का नही बल्कि समाज का भला करने का लक्ष्य लेकर हम सभी काम करते हैं ।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,अरुण सिंह,अजय शाही, श्रीनिवास मणि,रविन्द्र किशोर कौशल, प्रमोद शाही,जितेंन्द्र प्रताप राव, अम्बिकेश पाण्डेय, शिवकुमार राजभर,हेमंत पाठक,संजय पांडेय, रामदास मिश्रा ,दिनेश गुप्ता, अमरनाथ सिंह, अभिजीत उपाध्याय, अखिलेश मिश्रा, सतेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ प्रवीण कर संजय सिंह ,राधेश्याम शुक्ला, अजय सिंह ,अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय,अमित मोदनवाल, अंकुर राय,बाबी सिंह,लीलावती विश्वकर्मा,तेजबहादुर पाल,राहुल कुमार,संतोष चौरसिया आदि रहे।