बीजेपी देवरिया द्वारा 6 अप्रैल स्थापना दिवस पर टाउन हॉल में सुबह 8.30 पार्टी का झंडारोहण किया जायेगा
1 min read
रिपोर्टर – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी देवरिया द्वारा कल 6 अप्रैल स्थापना दिवस पर टाउन हॉल में सुबह 8.30 पार्टी का झंडारोहण किया जायेगा।उसके बाद पार्टी के झंडे और स्लोगन लिखे कार्ड के साथ शोभा यात्रा निकाली जायेगी तत्पश्चात सुबह 10 बजे अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम टाउन हाल में प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन एलईडी के माध्यम से सुना जायेगा।
वही पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी मंडलों में मण्डल द्वारा तय स्थानों पर पार्टी का झंडारोहण कर शोभायात्रा निकाला जायेगा।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने जिलामहामंत्री/स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रभारी रविन्द्र किशोर कौशल के हवाले से दिया।