बीजेपी द्वारा पंचायत प्रतिनिधियो के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
1 min read
रिपोर्टर – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंचायत प्रतिनिधियो के सम्मान समारोह का आयोजन देसही देवरिया ब्लॉक में किया गया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान भाजपा की सरकार में सुरक्षित है।वही सपा की प्रदेश में सरकार रहती थी तो पंचायत प्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था।भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाले पंचायत के प्रतिनिधियों का सम्मान करती है।इस बार पंचायत प्रतिनिधियों के उत्साह देखकर यह विश्वास हो गया है कि स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह भारी अंतर से चुनाव जीतने जा रहे है।
सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताइये और देवरिया-कुशीनगर के विकास कार्य को और मजबूती प्रदान करिये।
इस दौरान विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ,चुनाव प्रभारी जितेन्द्र राव जी, प्रमुख प्रतिनिधि लार अमित कुमार सिंह ,प्रमुख प्रतिनिधि रामपुर कारखाना त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी ,प्रमुख देवरिया पिंटू जायसवाल ,पूर्व प्रमुख गिरजा शंकर तिवारी,राजेश तिवारी,विजय श्रीवास्तव,राजेश मिश्र ,सुजीत सिंह,अम्बुज शाही आदि रहे।