विधान परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा: सूर्य प्रताप शाही
1 min read
रिपोर्टर – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के मद्देनजर भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के भाटपार रानी उपनगर स्थित वैष्णो मैरिज हाल में विकासखंड भाटपार रानी के ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य एवं सभासदों का का सम्मेलन आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि देवरिया- कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से डॉ रतन पाल सिंह को भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 9 अप्रैल को मतदान के दिन इनके नाम के आगे एक लिखकर इन्हें भारी मतों से जिता कर सदन में भेजने का काम करें। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास है निर्वाचित होने के बाद डॉ रतन पाल सिंह आप सभी जनप्रतिनिधियों के समस्याओं को मजबूती के साथ सदन में उठाने का काम करेंगे। और आपके हक और हुकूक की लड़ाई पूरी ईमानदारी के साथ लड़ेंगे। क्षेत्रीय सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम सभा के सदस्यों को जो सम्मान देने का काम की है वह अपने आप में ऐतिहासिक है। क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने कहा कि देवरिया- कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ रतन पाल सिंह एक कर्मठ, जुझारू एवं संघर्षशील नेता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए इन्होंने राजनीति की शुरुआत की और गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष बने। इनके निर्वाचन से निश्चित की जनप्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ेगा एवं विकास की गति और तेज होगी। भाजपा प्रत्याशी डॉ रतन पाल सिंह ने कहा कि अगर आप लोगों ने मुझे सेवा का अवसर दिया तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं करूंगा। और आप लोगों की सेवा के लिए मेरा दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने किया। कार्यक्रम को राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक डाक्टर शलभ मणि त्रिपाठी, दीपक मिश्र, बंधू उपेंद्र नाथ सिंह, डाक्टर पवन कुमार राय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख बिंदा कुशवाहा, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही, सुशील कुमार शाही, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, डाक्टर अरविंद सहाय, डाक्टर शम्स परवेज, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, सुरेश तिवारी, राजेंद्र जायसवाल, अनिल शाही, सत्येंद्र पांडेय, संजय पटेल, अमित शाही, मंटू पटेल, अजय पांडेय, इंदु भूषण कुशवाहा, विवेक सिंह कुशवाहा, गुड्डू गोस्वामी, उपेंद्र कुशवाहा, मनोज वर्मा, अनिरुद्ध कुशवाहा, विजय मौर्या, अशोक कुमार, हरिकेश कुशवाहा, चंदन मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, लाल बाबू यादव, दुर्गेश्वर सोनी, धर्मेंद्र सिंह, लक्ष्मण वर्मा, अशोक वर्मा, मोहन गोंड, नंद कुमार पटेल, चंद किशोर द्विवेदी, गया सिंह, मनोज यादव, लक्ष्मण कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, धीरज सिंह, सूरज ठाकुर, दिनेश कुशवाहा,विजय मौर्या, सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य एवं भाटपार रानी नगर पंचायत के सभासद उपस्थित थे।