गुंडे,माफिया और भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ी रही है सपा:पूर्व डीजीपी और सांसद बृजलाल
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के देवरिया विधानसभा के दानोपुर, हाटा और पैकौली दलित बस्ती में अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित चौपाल को सम्बोधित करते हुये पूर्व डीजीपी,राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने कहा कि सपा की जड़ों में माफियावाद और आतंकवाद बसा है।गुंडे, माफिया और भ्रष्टाचार सपा की गोंद में पलते है।दलित वर्ग को सपा और उसके नेता हमेशा प्रताणित करते है।अभी तक के चरणों में हुये चुनाव में बीजेपी के पक्ष में बम्पर मतदान हुआ है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए उन्होंने कहा कि उस बयान को पुलिसकर्मी कभी नहीं भूलेंगे। सपा सरकार में पुलिस अधिकारी और कर्मी मानसिक दबाव में रहते हैं। पूर्व डीजीपी ने कहा कि सपा ने माफियावाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।
*अखिलेश का रवैया तानाशाह जैसा*
कन्नौज की चुनावी रैली में पुलिस वालों के साथ अखिलेश द्वारा की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा इस तरह की भाषा किसी राजनीतिक व्यक्ति को शोभा नहीं देती है। अखिलेश जिस तरह से भरी सभा में संदेश देने की कोशिश कर रहे थे, उससे साफ है कि उनकी सोच तानाशाह जैसी है। अखिलेश को यह याद रखना चाहिए कि वह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। लिहाजा उनकी भाषा मर्यादित होनी चाहिए। जब नेता ऐसी भाषा बोलेगा, तो उनके कार्यकर्ताओं का व्यवहार कैसा होगा इस बात अंदाजा लगाया जा सकता है।
*सपा के तमाम वरिष्ठ जिम्मेदार जांच के घेरे में*
बृजलाल ने सपा पर आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की नींव में भ्रष्टाचार है। खनन घोटाले से लेकर गोमती रिवरफ्रंट घोटाले की जांच चल रही है। इसमें सपा के तमाम वरिष्ठ जिम्मेदार जांच के घेरे में हैं। इसके साथ ही सपा के पांच सालों में भ्रष्टाचार की कहानी किसी से छुपी नहीं है।
*दलितों का सम्मान भाजपा में*
दलित वर्ग का सम्मान केवल और केवल भाजपा में ही है।मायावती ने दलितों को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर केवल अपने घर को भरा।बिना पैसे वाला बहन जी से नही मिल सकता।भाजपा ने दलितों के आराध्य बाबा साहब को सम्मान दिया।बाबा साहब को भारत रत्न देने की बात हो या उनसे जुड़े स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात हो यह सब भाजपा की सरकार ने किया।दलित वर्ग अब बसपा,सपा और कांग्रेस की चाल को समझ चुका है और पूरी तरह से भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है।दलित वर्ग इस बार कमल का फूल खिला उत्तर प्रदेश में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है।
इस दौरान अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजन सोनकर,रामप्यारे डॉक्टर,अतुल पासवान, संजय सिंह,हरेंद्र प्रसाद,नथुनी प्रसाद, विजय कुमार,नवीन कुमार,विपिन प्रसाद,राजन प्रसाद,संजय कुमार,राहुल कुमार,बेचन शास्त्री,सन्नी प्रसाद,राजन प्रसाद आदि रहे।