कुमकुम टीका लगा भाजपा का शुरू हुआ लाभार्थी सम्पर्क अभियान
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी शक्तिकेन्द्रों पर लाभार्थी सम्पर्क अभियान का शुभारंभ किया गया।इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के विभिन्न योजनाओं लाभार्थियों से सम्पर्क किया,उनको कुमकुम,रोरी और अक्षत का टीका लगा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक दिया और दरवाजे पर स्टिकर लगाया।
सम्पर्क अभियान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने रुद्रपुर नगर के टेढ़ा स्थान शक्तिकेन्द्र से किया।इस दौरान उन्होंने संपर्क करते हुये कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने अपने ईमानदार सोच के साथ दमदार काम किया है।
इस दौरान उषा पासवान, महेश मणि,दिलीप जायसवाल,पिंकी गुप्ता,वैभव सिंह,परशुराम,संतोष चौरसिया आदि रहे।
जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने बैतालपुर मण्डल के मेहड़ा शक्तिकेन्द्र के बूथों पर लाभार्थियों से सम्पर्क करते हुये कहा कि भाजपा की सरकार में किसान खुशहाल है।प्रदेश में 35 नए मेडिकल कालेज और 2 एम्स मोदी और योगी सरकार ने दिया।
इस दौरान प्रमोद शाही, जितेंद्र सिंह,शैलेन्द्र सिंह आजाद,अनिरुद्ध सिंह,संजय यादव आदि रहे।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने महुआडीह मण्डल के सूर्यपुरा शक्तिकेन्द्र के बूथों पर लाभार्थियों से सम्पर्क करते हुये कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से हटकर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना।योगी सरकार में पूरे देश मे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने में यूपी एक नम्बर बना।इस दौरान उमेश मल्ल, अखिलेश्वर राय,ओमप्रकाश आदि रहे।
सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने देवरिया नगर मण्डल के पौहारी महाराज शक्तिकेन्द्र के बूथों पर लाभार्थियों से सम्पर्क किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कोरोना जैसी महामारी के दौरान गरीबो की साथी बनी,15 करोड़ परिवारों को निःशुल्क राशन दे रही है भाजपा सरकार।लगभग 1.70 करोड़ परिवारों को प्रदेश के अंदर उज्जवला गैस कनेक्शन देने का काम मोदी सरकार ने किया।हर घर को निर्बाध बिजली देने का काम भाजपा सरकार कर रही है।इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,संजय पाण्डेय,दुर्गेशनाथ तिवारी,मन्ना सिंह,अतुल पासवान,रूपम पाण्डेय,संजय तिवारी आदि रहे।
इसी क्रम में राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने लबकनी शक्तिकेन्द्र के बूथों पर,लाभार्थी सम्पर्क अभियान के संयोजक संजय राव,रूप नारायण मेहता,देवानंद कर्ण और अनुरंजन झा ने जोगिया शक्तिकेन्द्र के बूथों पर,जिलाउपाध्यक्ष अरुण सिंह,जिलामहामंत्री रमेश सिंह ने रामपुर कारखाना नगर के बूथों पर लाभार्थियों से सम्पर्क किया,कुमकुम टीका लगाया उपलब्धियों का पत्रक दे स्टिकर लगाया।