किसान खिलाएंगे भाटपार में कमल- पवन मिश्र
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन ब्यूरो देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के भाटपाररानी विधानसभा के घांटी मण्डल के ग्राम- कुकुरघांटी में मण्डल कार्यसमिति और ग्राम संयोजक की बैठक हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने आगामी अभियानों/ कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा 23 दिसम्बर को मण्डल में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जाएगी, 27 दिसम्बर को रामपुर कारखाना विधानसभा के बरियारपुर चौराहे पर विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी ईमानदार सोच और दमदार कार्य की बदौलत किसान हित मे कई महत्वपूर्ण कार्य किये है, जिसके कारण किसान समृद्ध और खुशहाल हो रहे है, उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसान भाइयों के सहयोग से भाटपार में कमल खिलेगा।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल शाही ने कहा विधानसभा चुनाव के लिये गांव-गांव सरकार की योजनाओं को पहुचाने का कार्य किसान मोर्चा के कार्यकर्ता करे।
बैठक में उपस्थित कार्यसमिति सदस्यों और ग्राम संयोजको को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी , जिला उपाध्यक्ष हृदयलाल शर्मा, मयंक उपाध्याय, भगवान यादव, बलराम यादव सहित सैकड़ों की संख्या में मण्डल पदाधिकारी और ग्राम संयोजक उपस्थित रहे।