रुद्रपुर में निर्माणधीन मकान ढहा, एक मजदूर की मौत,कई घायल
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जिले के रुद्रपुर मस्जिद वार्ड के रानी बाग में एक निर्माणधीन मकान ढहने से कई मजदूर मलबे में दब गए। यह हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे बजे हुई जब मकान का छत लग रहा था। हादसे में मलबे में दबे एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि छह घायलों को अस्पताल पहुचा दिया गया है। वही घटना स्थल पर नगर पंचायत की टीम बचाव कार्य मे लगी है।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर रुद्रपुर के एसडीएम संजीव उपाध्याय,सीओ जिलाजीत कोतवाल जितेन्द्र सिंह सहित पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लोग बचाव कार्य मे लगे है। सटरिंग कमजोर होने से छत लगते समय हादसा हो गया। कुछ मजदूर सटरिंग के नीचे ठोकर लगा रहे थे,कि पूरी सटरिंग भरभरा के गिर गयी। यह छत रानीबाग स्थित रघुवर गुप्ता के मकान में लग रहा था।