जिलाधिकारी ने किया लक्ष्मनपुर राप्ती बैराज का औचक निरीक्षण
1 min read
ब्यूरो रिपोर्ट जुबेर अहमद
बैराज स्थिति सिंचाई गेस्ट हाॅउस में संचालित बाढ़ नियन्त्रण कक्ष का भी लिया जायजा, सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त करने का दिया निर्देश
श्रावस्ती 18 जून 2020
जिलाधिकारी सुश्री यशु रूस्तगी ने तहसील भिनगा के अन्तर्गत लक्ष्मनपुर राप्ती बैराज का औचक निरीक्षण कर जल स्तर का जायजा लिया, इस दौरान राप्ती बैराज के पास ही स्थिति सिंचाई गेस्ट हाॅउस में पहुॅचकर वहा पर संचालित होने वाले बाढ़ नियन्त्रण कक्ष का भी जायजा लिया तथा बाढ़ नियन्त्रण कक्ष में चैबिसों घंटे रोस्टर के हिसाब से डयूटी लगा कर कर्मचारियों के तत्काल तैनाती करने हेतु अधिशाषी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-06 को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गत वर्षो की भाॅति इस वर्ष भी नदी का जल स्तर समय समय पर मापा जाय तथा उसकी रिपोर्ट प्रतिदिन समय से प्रेषित की जाय।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि लक्ष्मनपुर राप्ती बैराज पर खतरे का बिन्दु-127.70मी0 एवं भाकला घाट का खतरे का बिन्दु-119.500मी0 है। इसलिए पूर्व में आयी बाढ़ के दौरान तत्काल लोगों को राहत प्रदान करने हेतु सभी व्यवस्थाएं अभी से सम्भावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए कर ली जाय और बढ़तें/घटते जल स्तर का बाढ़ से प्रभावित होने वाले सम्भावित संवेदनशील गाॅवों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से इसका प्रसार जरूर कराया जाय। जिन स्थानों पर बाढ़ से बचाव हेतु मरम्मत कार्य चल रहे है उनको युद्ध स्तर पर कार्य करके पूरा कर लिया जाय। बाढ़ से प्रभावित होने वाले सम्भावित गाॅवों में नाव की व्यवस्था, नाविको की व्यवस्था के साथ गोताखोरो का भी चिन्हांकन करके सूचीबद्ध कर दिया जाय ताकि आवश्यक्ता पड़ने पर तत्काल लोगों को राहत प्रदान किया जा सके। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील भिनगा और जमुनहा के अन्तर्गत कई संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले गाॅवों एवं तटबंध का भी निरीक्षण कर जायजा लिया।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, उप जिलाधिकारी आर0 पी0 चौधरी, अधिशाषी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-06 अजय कुमार उपस्थित रहे/
टॉप वन इंडिया न्यूज़ चैनल श्रावस्ती उत्तर प्रदेश