आफताब अहमद बने भिन्गा नगर पालिका सभासद यूनियन के अध्यक्ष
1 min read
ब्यूरो रिपोर्ट जुबेर अहमद
भिनगा नगर पालिका के श्री आफताब अहमद वार्ड संख्या -04 चिकवा को भिनगा नगर पालिका के सभासद यूनियन का अध्यक्ष चुना गया*
*श्रावस्ती* आज दिनांक 17-06-2020 को नगर पालिका परिषद भिनगा के सभाकक्ष में सभासदगणो की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमे श्री राजू सदस्य वार्ड संख्या -16 वा श्री दिनेश कुमार सदस्य वार्ड संख्या -03 टंडवा दक्षिणी वा अन्य सभासदगणो द्वारा श्री आफताब अहमद सदस्य वार्ड संख्या- 04 चिकवा को सर्वसम्मति से सभासद यूनियन का अध्यक्ष नामित किया गया। इस मौके पर समस्त सभासदगणो द्वारा यूनियन के नए अध्यक्ष श्री आफताब अहमद को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल कार्यकाल की कामना की। उक्त बैठक में श्री आफताब अहमद, श्री दिनेश कुमार, श्री अनिल कुमार, श्री गोलीराम, श्री कृष्ण कुमार सहित अन्य सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।
टॉप वन इंडिया न्यूज़ चैनल श्रावस्ती उत्तर प्रदेश